ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई फिर FIR

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना के राजीवनगर के थाने में अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. सुशांत के पिता ने रिया पर सुशांत को प्यार में फंसाकर सुशांत के पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. रिहा के खिलाफ दर्ज हुए मुक़दमे की संख्या 241/20 है. वही पटना से चार पुलिस वालों की टीम मुंबई पहुंच गई है.

रिया के खिलाफ ये लगी है धाराएं

ये FIR (26 जुलाई) रविवार को पटना के राजीव नगर थाने में पांच पन्ने के एफआईआर के साथ दर्ज हुआ है. मुकदमा में आईपीसी की 406, 420, 341,323,342 धाराएं लगाई गयी हैं. सुशान्त सिंह के पिता ने कहा है कि वह बीमार रहते हैं इसलिए इस मामले में मुकदमा लड़ने के लिए मुंबई नहीं जा सकते हैं. इसलिए पटना में ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.पटना के एसएसपी ने कहा कि यह विशेष परिस्थिति में दर्ज कराया गया है.इसके एफआईआर को क्लासिफाइड श्रेणी में रखा गया है और कोर्ट में भेज दिया गया है.

               

बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से करीब 11 घंटे पूछताछ की थी. वहीं दूसरी और कुछ ही दिनों पहले रिया चक्रवर्ती ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button