Hindi Newsportal

महाराष्ट्र के लिए रहत की खबर – मुंबई में तीन महीने बाद एक दिन में दर्ज हुए सिर्फ 700 नए मामले

0 447

कोरोना से भारत के सबसे प्रभावित प्रदेशों में से एक प्रदेश महाराष्ट्र है। इस संक्रमण के दौर में महाराष्ट्र से एक राहत भरी खबर सामने आयी है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और विधायक आदित्य ठाकरे ने बताया कि मुंबई में आज सिर्फ 700 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा यहां एक दिन में अब तक सर्वाधिक 8776 परीक्षण किए गए हैं।

ठाकरे ने कहा कि बीएमसी द्वारा शुरू किए गए ‘चेज दी वायरस’ अभियान के तहत मुंबई में और अधिक संख्या में परीक्षण किए जाएंगे। इसे पूरे महाराष्ट्र में भी लागू किया जाएगा।

3 महीने में पहली बार सबसे कम है केस

बता दे की कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार महाराष्ट्र पर बरस रहा था। मुंबई में तो धारावी में इसे रोकना एक बड़े चैलेंज से कम नहीं था। इन सब के बीच अब इस खबर ने महाराष्ट्र को थड़ी राहत दी है। आज 3 महीने बाद महाराष्ट्र में सबसे कम केस एक दिन में दर्ज किये गए है।

ये भी पढ़े : बाघ की गणना रिपोर्ट जारी, भारत में है दुनिया की 70 फीसद बाघ की आबादी

राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में बताया गया है कि सोमवार तक प्रदेश में रिकवरी दर 57.84 फीसदी हो गया है। वहीं, मृत्युदर 3.62 फीसदी है। फिलहाल, राज्य में 9,22,637 लोग होम क्वारंटीन और 44,136 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं। देश में कोरोना के कहर से परेशान आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को भी कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या में कमी दर्ज की गई थी।

उधर, बात करें राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की तो यहां अब तक 147896 सक्रिय मामले हैं, 221944 लोग ठीक हुए हैं और 13883 लोगों की मौत हुई है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram