चुनाव 2022

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ, हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर शपथ

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ, हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर शपथ

 

कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज आधिकारिक तौर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला। उन्होंने आज शिमला के रिज मैदान पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ हिमाचल के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री तौर पर नियुक्त हुए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल-प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे.

 

 

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।

शिमला के रिज मैदान पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की। इस दौरान मैदान में हज़ारों की संख्या में लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। मैदान मुख्यमंत्री जिंदाबाद, सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिंदाबाद के नारों से गूंजा।

जानिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारे में 

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक छात्र नेता के तौर पर राजनीति में एंट्री की थी। मूल रूप से हिमाचल के हमीरपुर जिले के नादौन के रहने वाले सुक्खू ने कानून की पढ़ाई की है। कॉलेज के दिनों में ही सुक्खू कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) से जुड़े गए। जिसके बाद वह 1989 में NSUI की राज्य इकाई के अध्यक्ष चुने गए। 1998-2008 के बीच, सुखविंदर ने राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

1992 और 2002 के बीच सुक्खू शिमला नगर निगम से दो बार पार्षद भी चुने गए। इसके बाद वो पार्टी में लगातार बढ़ते रहे। युथ कांग्रेस में अपने कार्यकाल के बाद, वह 2008 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बने। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी बने, तब उनकी संगठन संभालने की क्षमता की खूब प्रशंसा हुई। 2003 में पहली बार सुक्खू विधानसभा का चुनाव जीते। इसके बाद 2007 और 2017 में जीत हासिल की और फिर 2022 में भी जीते, वो भी अनुराग ठाकुर के गढ़ में। इस चुनाव में सुक्खू को कांग्रेस की प्रचार कमेटी का चीफ भी बनाया गया था।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button