Hindi Newsportal

कौन बनेगा हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री? दोपहर 3 बजे शिमला में होगी कोंग्रस विधायक दल की बैठक

कांग्रेस: फाइल फोटो
0 314

कौन बनेगा हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री? दोपहर 3 बजे शिमला में होगी कोंग्रस विधायक दल की बैठक

 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है। राज्य में कोंग्रेस पार्टी की सरकार का गठन होगा। लेकिन इस जीत के साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर एक बड़ा सवाल है। ऐसे में आज दोपहर 3 बजे राज्य की राजधानी शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।

यह बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहेंगे।

इस बैठक में कांग्रेस विधायकों के एक प्रस्ताव पारित करने और मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पार्टी आलाकमान को अधिकृत करने की संभावना है। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को चुनाव से पहले घोषित नहीं किया था।

कांग्रेस पार्टी पहले चंडीगढ़ में अपने विधायकों की बैठक की योजना बना रही थी, लेकिन स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद पार्टी ने अपना प्लान बदल दिया। हिमाचल प्रदेश का नए मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की अगर बात की जाए तो सबसे पहले प्रतिभा सिंह का नाम आता है। फिर पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री को सीएम पद के अन्य दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।

इससे पहले गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा था कि, पार्टी आलाकमान तय करेंगे कि हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा।