भारतराजनीति

राहुल गांधी ने अमेठी से भरा नामांकन, मतदान 6 मई को होगा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी की लोकसभा सीट से अपना दूसरा नामांकन दाखिल कर दिया है. उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट शुरू से ही गाँधी परिवार का गढ़ रही है. राहुल गांधी पिछले 14 सालों से यहां से सांसद रह चुके हैं.

वायनाड से नामांकन दाखिल करने के फैसले को लेकर विरोधी पक्षों ने राहुल गांधी की जमकर आलोचना की, जिन्हे कांग्रेस पार्टी सिरे से नकारती आयी है.

अमेठी से नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल ने मुंशीगंज-दारिपुर से अमेठी के प्रशासनिक मुख्यालय, गौरीगंज तक 3 किमी का रोड शो किया. इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ नज़र आया.

उनकी बहन और पार्टी की पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और उनकी मां, रायबरेली लोकसभा सांसद सोनिया गांधी उनके साथ नामांकन दाखिल करने के दौरान मौजूद रही. प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी नामांकन दाखिल करने के दौरान मौजूद थे.

राहुल गांधी, भाजपा नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के विपक्ष में चुनाव लड़ेंगे और लगातार दूसरी बार आमने सामने होंगे। स्मृति ईरानी भी इसी हफ्ते अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button