ताज़ा खबरेंभारत

राजस्थान: हमारी सरकार देश के किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है…: पीएम मोदी

राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीकर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीकर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

 

पीएम मोदा ने कहा, आज यहां से देश के करोड़ों किसानों के पीएम किसान सम्मान निधि के लगभग 18,000 करोड़ सीधे उनके बैंक खाते में जमा हुए हैं. आज देश में 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की शुरुआत की गई है. गांव और ब्लॉक लेवल पर बने इन केंद्रो से करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.

 

किसानों के प्रति अपनी संवेदना को व्यक्त करते हुए पीएम ने कहा, हमारी सरकार देश के किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. किसान का सामर्थ्य, किसान का परिश्रम, मिट्टी से भी सोना निकाल देता है. इसलिए सरकार देश के किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.

 

प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर जोर देते हुए पीएम ने कहा, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर ही किसानों को बीज भी मिलेगा और खाद भी. इसके अलावा खेती से जुड़े औजारों और दूसरी मशीनें भी इस केंद्र पर मिला करेंगी. ये सेंटर खेती से जुड़ी हर आधुनिक जानकारी किसीनों को देंगे.

 

उन्होंने आगे कहा, हमारी सरकार कैसे अपने किसान भाइयों के पैसे बचा रही है इसका एक उदाहरण यूरिया की कीमतें भी हैं. हमारी सरकार ने कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध का असर किसानों पर नहीं पड़ने दिया. आज देश में यूरिया की जो बोरी 266 में देते हैं वही बोरी पाकिस्तान में करीब 800 में मिलता है, बंग्लादेश में 720 और चीन में 2100 की मिलती है. अमेरिका में यूरिया की यही बोरी 3,000 से ज्यादा की मिल रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button