ताज़ा खबरेंभारत

‘मास्क फ्री’ हुआ चंडीगढ़, फेस मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं

 

चंडीगढ़ सरकार द्वारा कोविड के प्रतिबंध हटाए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली. आदेश अनुसार अब से सार्वजनिक या कार्यस्थलों पर फेस मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा.

हालांकि प्रशासन ने लोगों को फेस मास्क पहनने, स्वच्छता और सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी है साथ ही लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करने का अनुग्रह किया है.

देशभर में कोरोना की लहर कम होता देख हर तरफ खुशी की लहर दौड़ गई है बीते 2 सालों से कोरोना में कैद जिंदगी अब खुल के जीने के लिए तैयार है. जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं कोरोना कमजोर होता जा रहा है. साथ ही प्रदेशों में लगे प्रतिबंध की लगाम भी अब ढीली हो रहीं हैं.

 

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 795 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 1,208 लोग डिस्चार्ज हुए हैं.

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button