ताज़ा खबरें

माँ को मुखाग्नि देने के बाद पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

माँ को मुखाग्नि देने के बाद पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात 

 

आज शुक्रवार को माँ हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देने के बाद पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है।    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल को वंदे भारत ट्रेन समेत 7600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी इसके लिए खुद कोलकाता आने वाले थे, लेकिन मां हीराबेन के अचानक निधन के कारण पीएम मोदी को अहमदाबाद जाना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कांंफ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह वंदे भारत ट्रेन हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने कार्यक्रम का संबोधन किया। जहां उन्होंने संबसे पहले कहा कि ‘मुझे पश्चिम बंगाल आना था, लेकिन निजी कारणों से मैं वहां नहीं आ सका। मैं बंगाल के लोगों से माफी मांगता हूं। ‘ कार्यक्रम का आयोजन हावड़ा स्टेशन पर रखा गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और रेल मंत्री भी रहे मौजूद रहे।

इस दौरान ममता बनर्जी ने हीराबेन के निधन पर शोक जताया है। ममता बनर्जी ने कहा कि मां से बढ़कर कुछ भी नहीं है। प्रधानमंत्री जी आज आपके लिए बहुत दुखद दिन है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी की आपको यह दुख सहन करने की क्षमता दें। मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि आप इस कार्यक्रम को छोटा रखें, क्योंकि आप अभी अपनी मां के अंतिम संस्कार से आए हैं।

बता दें कि शुक्रवार तड़के पीएम मोदी की मां हीराबा का निधन हो गया है, लेकिन फिर भी मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल हुए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button