ताज़ा खबरें

महिलाओं को सेना में भी मिलेगी बराबरी, 108 महिला सेना अधिकारियों को ‘कर्नल पद’ पर मिलेगी पदोन्नति

महिलाओं को सेना में भी मिलेगी बराबरी, 108 महिला सेना अधिकारियों को ‘कर्नल पद’ पर मिलेगी पदोन्नति

 

भारतीय सेना में महिला अधिकारीयों के लिए एक खुशखबरी है। अब थल सेना में तैनात महिला अधिकारीयों को कर्नल पद पर पदोनत्ति दी जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 108 महिला अधिकारियों को प्रमोशन दिया जाएगा। बता दें कि सेना में लगभग 80 महिला अधिकारियों को अब तक कर्नल के पद पर प्रमोशन के लिए मंजूरी दी गई है। जिसके बाद वे पहली बार हथियारों और सेवाओं में कमांड इकाइयों के लिए योग्य हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला अधिकारी विशेष संख्या 3 चयन बोर्ड की कार्रवाई, जो 9 जनवरी से शुरू हुई थी, वर्तमान में सेना मुख्यालय में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से कर्नल के पद पर पदोन्नति के लिए चल रही है। ताकि उन्हें उनके पुरुष समकक्षों के बराबर लाया जा सके।

सेना के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि साल 1992 से 2006 के बैच की 108 रिक्तियों के खिलाफ 244 महिला अधिकारियों के प्रमोशन पर विचार किया जा रहा है। इनमें इंजीनियर्स, सिग्नल, आर्मी एयर डिफेंस, इंटिलिजेंस कोर, आर्मी सर्लिस कोर, आर्मी ऑर्डिनेंस कोर और इलेक्ट्रिकल सहित विभिन्न हथियारों और सेवाओं में शामिल अफसर शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक 28 वैकेंसी कोर ऑफ इंजीनियर्स विभाग में हैं। इसके लिए 65 महिलाओं पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद सेना आयुध कोर और इलेक्ट्रिल-मैकिनकल इंजीनियरिंग में बारी-बारी से 19 और 21 रिक्तियां हैं। यहां प्रत्येक में कर्नल पद के लिए 47 महिला अधिकारियों पर विचार चल रहा है। आर्मी एयर डिफेंस में 3 वैकेंसी के लिए 7 महिला अधिकारियों और इंटिलिजेंस कॉर्प्स में 5 वैकेंसी के लिए भी 7 महिला अधिकारियों पर विचार किया जा रहा है। वहीं आर्मी सर्विस कॉर्प्स और कॉर्प्स ऑफ सिगनल्स में 14 और 18 वेकैंसी के लिए क्रमश: 29 और 42 महिला अधिकारियों पर विचार किया जा रहा है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button