ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

महाराष्ट्र : तेल के दामों ने छुआ आसमान तो शिवसेना ने ऐसे किया विरोध, पेट्रोल पंपों पर पोस्टर लगा पूछा- क्या यही हैं अच्छे दिन?

देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। और इन्ही आसमान छूते आकड़ों ने आम जनता की जेब ढीली कर दी है। हालाकिं इन बढ़ती कीमतों का पुरज़ोर विरोध और इसी विरोध के मद्देनज़र प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी प्रदर्शन के बीच महाराष्ट्र में शिव सेना की युथ विंग ने तेल की कीमतों का विरोध रोड पर नहीं बल्किन पेट्रोल पंप पर ही कर दिया। दरअसल शिवसेना ने मुंबई के पेट्रोल पंपों पर पोस्टर लगाए हैं, जिसमें तेल के दामों में वृद्धि को लेकर केंद्र पर हमला बोला गया है।

शिवसेना की युवा विंग युवा सेना ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके के पेट्रोल पंप पर पोस्टर लगाया, जिसके जरिए पूछा गया था कि यही हैं अच्छै दिन? मालूम हो कि बीजेपी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक नारा दिया था कि अच्छे दिन आने वाले हैं। इस स्लोगन को लेकर समय-समय पर विपक्षी दल हमला बोलते रहते हैं। और अब शिवसेना ने भी इसी स्लोगन का इस्तेमाल तेल की कीमतों के विरोध में किया है।

पोस्टर में साल 2015 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की तुलना वर्तमान समय में की गई थी। उसपर लिखा था कि उस समय डीजल-पेट्रोल के दाम 50 से 65 रुपये के बीच में थे जोकि अब 90 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं। बता दे आज मुंबई में पेट्रोल के एक लीटर की कीमत 97 रुपये पहुंच गई, जबकि 88 रुपये में एक लीटर डीजल मिल रहा है।

ये भी पढ़े : पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार, CM नारायणसामी ने विश्वासमत खोने के बाद दिया इस्तीफा

ज्ञात हो की दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 90.58 और 80.97 रुपये है जबकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल रमश: 97.00 और 88.06 रुपये हैं। इन राज्यों के अलावा देश के कई राज्यों में पेट्रोल डीज़ल ने 100 का आकड़ा पार कर लिया है।

इसी बीच कुछ राज्यों ने पेट्रोल पर टैक्स कम करके कीमतों को कम किया है। रविवार को ही ममता सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 1 रुपया वैट कम कर दिया। इससे पहले, पेट्रोल और डीजल पर वैट राजस्थान सरकार भी कम कर चुकी है। राजस्थान में 29 जनवरी को वैट 38 फीसदी से 36 फीसदी कर दिया था। वहीं, असम ने भी 12 फरवरी को 5 रुपये टैक्स में कम किए थे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button