ताज़ा खबरेंभारत

देखें : सेना के अफसरों ने आतंकवादी से कराया सर्रेंडर कहा -डरो मत, होती हैं गलतियां, अब आतंकी के पिता ने सेना को ऐसे किया शुक्रिया अदा

भारतीय सेना आये दिन अपनी जाबाज़ी को लेकर तो चर्चा में रहती ही है लेकिन अब भारतीय सेना की दिलेरी ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है। दरअसल बडगाम जिले में एक आतंकवादी ने शुक्रवार को सेना के सामने सरेंडर कर दिया। इस घटना का वीडियो सेना ने जारी किया है। वीडियो में सेना के अफसर आतंकवादी कहते दिखाई दे रहे हैं कि बेटा डरो मत, गलतियां होती हैं। बता दे आतंकवादी का नाम जहांगीर अहमद भट है।

देखें वीडियो –

ये था मामला।

बडगाम करे चडूरा इलाके में आर्मी और सीआरपीएफ ने एक एसपीओ की तलाश में ऑपरेशन चलाया था। यह एसपीओ दो दिन पहले एके-47 राइफल लेकर फरार हो गया था। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों की टुकड़ी पर फायरिंग की गई और एसपीओ फरार हो गया। लेकिन, उसका साथी जहांगीर पकड़ में आ गया। यह ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करता था। और, पत्थरबाजी में भी शामिल था।

ये भी पढ़े : Navratri 2020 : आज से शुरू हुए पावन नवरात्र, देखें कोरोना के बीच देश किस तरह मना रहा है ये पर्व

ऐसे किया सर्रेंडर।

करीब 2 मिनट 9 सेकेंड के इस वीडियो में सेना के एक अधिकारी ऑपरेशन के दौरान बार-बार आतंकी को हथियार छोड़कर बाहर आने को कह रहे हैं। इतना ही नहीं पहले छोटे और फिर उसका नाम जहांगीर पुकारते हुए उससे कहते सुनाई दे रहे हैं कि इधर आ जा। वीडियो में दिख रहे सेना के अधिकारी की पूरी कोशिश है कि उसपर कोई गोली न चलाए, वह बार-बार जोर-जोर से कह रहे हैं कि कोई फायर नहीं करेगा। अधिकारी ने एक बार तो वायरलेस पर आदेश दिया कि ऑल पार्टी क्वाइट्स।

पिता ने ऐसे किया सेना का धन्यवाद।

इस घटना के बाद जहांगीर के परिवार वालों को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद आतंकवादी के पिता ने अफसरों के पैर छूकर शुक्रिया अदा किया। इस दौरान अफसरों ने कहा कि ये गलती थी, अब हम कोशिश करेंगे कि इसकी (आतंकवादी) की सारी गलतियां माफ कर दी जाएं।

https://twitter.com/sumit0707/status/1317079558198153216

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button