ताज़ा खबरेंमनोरंजन

दीपिका पादुकोण हुईं बीमार, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हैं भर्ती ?

नई दिल्ली: बॉलिवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को हालही में मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है. हालांकि उनके स्वास्थ्य के सम्बंध में कोई जानकारी नहीं मिली है.

 

बॉलिवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बेचैनी की शिकायत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अभिनेत्री की टीम ने अभी तक उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया है. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों के इलाज के बाद पादुकोण की हालत में अब सुधार है.

 

बता दें कि इससे कुछ महीने पहले ही हैदराबाद में भी दीपिका को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. तब दीपिका के दिल की धड़कनें बढ़ गई थीं. उस समय दीपिका हैदराबाद में प्रभास के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. वहां भी लगभग आधा दिन तक डॉक्टर्स ने दीपिका को अपनी निगरानी में रखा था.

 

(अभिनेंत्री की टीम ने को आधिकारिक बयान साझा नहीं किया है)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button