ताज़ा खबरेंमनोरंजन

तेलुगू एक्टर जयप्रकाश रेड्डी का 73 साल की उम्र में हार्ट अटैक के बाद निधन

तेलुगू फिल्मों के मशहूर ऐक्टर जयप्रकाश रेड्डी का आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में मंगलवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। रेड्डी 74 साल के थे। जयप्रकाश रेड्डी कॉमिडी और कैरक्टर ऐक्टर के तौर पर तेलुगू सिनेमा में काफी मशहूर थे। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी है।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू ने भी जताया शोक।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘जयप्रकाश रेड्डी गुरु के निधन से तेलुगू सिनेमा और थिअटर ने अपना एक हीरा खो दिया। कई दशकों तक उनकी अलग-अलग भूमिकाओं ने हमें अनेक सिनेमाई यादें दी हैं। इस दुख की घड़ी में उनकी फैमिली और दोस्तों के लिए मेरा दिल दुख से भर गया है।’

ये भी पढ़े : SSR केस LIVE: लगातार तीसरे दिन आज फिर रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है NCB

‘ब्रह्मापुत्रुदू’ से की थी करियर की शुरुआत।

बता दे जयप्रकाश ने कॉमेडी रोल से फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘ब्रह्मापुत्रुदू’ से की थी। जयप्रकाश को इंडस्ट्री में जेपी के नाम से पुकारा जाता है। जयप्रकाश रेड्डी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जयाम मानेदे रा और ‘चेन्नाकेशव रेड्डी’ में अपने अभिनय के दम पर लाखों फैंस बनाए थे।

बाथरूम में आया हार्ट अटैक।

परिवार के लोगों के मुताबिक सुबह के वक्त जब जयप्रकाश रेड्डी बाथरूम में थे, तब उन्हें हार्ट अटैक आया और वो बाथरूम में गिर पड़े थे। इससे पहले परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले जा पाते, जयप्रकाश रेड्डी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। जयप्रकाश रेड्डी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस और सेलेब्स पोस्ट के जरिए उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button