ताज़ा खबरें

ट्विटर को टक्कर देने के लिए इंस्टाग्राम ने लांच किया नया ऐप ‘थ्रेड’, जानें क्या हैं इसकी विशेषताएं

ट्विटर को टक्कर देने के लिए इंस्टाग्राम ने लांच किया नया ऐप ‘थ्रेड’, जानें क्या हैं इसकी विशेषताएं

प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग ट्विटर को टक्कर देने के लिए इंस्टाग्राम ने अपना नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह नया प्लेटफार्म एक सोशल नेटवर्किंग ऐप है जिसको मेटा और इंस्टाग्राम ने ‘थ्रेड’ नाम से संबोधित किया है। इसे वेब यूजर्स के साथ-साथ एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। थ्रेड ऐप ट्विटर से काफी मिलता-जुलता है। साथ ही इसमें इंस्टाग्राम के कुछ फीचर्स भी जोड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि इसका सीधा मुकाबला एलोन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच हो सकता है।

थ्रेड ऐप की विशेषताएं 

इस प्लेटफार्म में यूजर्स ट्विटर की ही तरह कुछ लिमिटेड वर्ड्स के साथ ही अपना पोस्ट अपलोड कर पाएंगे। जहां अधिकतम 500 वर्ड्स की लिमिट निर्धारित की गयी है। साथ ही यूजर को फोटो और वीडियो को पोस्ट का करने ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ट्विटर पर भी फोटो और वीडियो अपलोड का फीचर दिया गया था। यूजर थ्रेड ऐप पर 5 मिनट लंबे वीडियो को पोस्ट कर पाएंगे।

जानकारी के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति इंस्टाग्राम यूजर हैं, तो उन्हें थ्रेड के लिए अलग से अकाउंट नहीं बनाना पड़ेगा। इसके लिए बस यूजर को थ्रेड ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप खुद बी खुद लॉगिन हो जाएगा। इसके लिए किसी भी तरह के पासवर्ड की जरूरत नहीं होती है।

जैसे ही यूज़र एक बार लॉगिन कर लेगें, वैसे ही उन्हें थ्रेड पर मौजदू लोगों की पूरी लिस्ट दिखने लगेगी, जिसमें से यूजर किसी को भी फॉलो कर सकते हैं।

थ्रेड ऐप यूजर को अपनी प्रोफाइल पब्लिक या फिर प्राइवेट रखने का ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि फिलहाल थ्रेड एक ऐड फ्री ऐप है। वहीं थ्रेड ऐप का लुक और फील बिल्कुल इंस्टाग्राम जैसा है। लेकिन फीचर ट्विटर जैसे हैं।

ऐप पर ऐसे करें लॉगिन 

थ्रेड ऐप का इस्तेमाल करने के लिए अपने फोन में Threads App को डाउनलोड करें। यूज़र चाहें तो Threads.net पर जाकर डेस्कटॉप के लिए लॉग इन कर सकते हैं। वहीं फोन में Threads App को iOS और Android दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ऐप को डाउनलोड करने के बाद यूजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ही इसे लॉग इन कर सकते हैं। यदि यूज़र के पास इंस्टाग्राम ऐप नहीं है, तो साइन-अप प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने इंस्टाग्राम क्रेडेंशियल मैन्युअल रूप से दर्ज करें। इसके बाद यूजर्स जिसको इंस्टा पर फॉलो करते हैं उन्हें थ्रेड्स पर भी फॉलो कर सकते हैं।

पिछेल 7 घंटों में ऐप पर 10 मिलियन यूज़र्स 

मेटा के ओनर मार्क ज़ुकरबर्ग ने थ्रेड ऐप पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि पिछले सात घंटों में 10 मिलियन यूजर ने इस थ्रेड ऐप पर लॉगिन कर लिया है। पोस्ट नीचे देखें।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button