ताज़ा खबरेंराजनीतिराजनीती

जाधवपुर में शाह की रैली रद्द, हेलीकाप्टर लैंडिंग की भी नहीं मिली अनुमति

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह को चुनाव के सातवें और आखरी चरण के प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल में रैली और हेलीकाप्टर लैंडिंग की अनुमति ना मिलने पर सियासी सरगर्मियां फिर एक बार बढ़ गई है.

13 मई को शाह की पश्चिम बंगाल में 3 रैलियां होने वाली थी, जिनमें दक्षिण 24 परगना जिले के जाधवपुर में होने वाली रैली भी शामिल थी. दोपहर 12:30 बजे होने वाली इस रैली को शुरू होने से कुछ समय पहले ही अनुमति न मिलने के कारण रद्द करना पड़ा. इसके साथ ही उनके हेलीकाप्टर को भी लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गयी है.

इसके अलावा उनकी जयनगर और उत्तर 24 परगना जिले के रजारहट में होने वाली रैलियां अपने निर्धारित समय पर ही होंगी.

रैली रद्द होने के मामले को लेकर भाजपा चुनाव आयोग से इस पर कार्रवाई करने की गुहार लगा सकती है. आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ ही समय पहले कहा था कि भाजपा ने उन्हें और बंगाल को बदनाम किया है, जिसके लिए वे भाजपा से बदला लेंगी.

चुनाव के संपन्न हुए छ: चरणों में भी भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की कई घटनाएं देखी गयी. 12 मई को भी भाजपा के टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा धांधली का आरोप लगाने के बाद, पश्चिम बंगाल के बांकुरा में मतदान केंद्र संख्या 254 पर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गयी थी.

इतना ही नहीं भाजपा ने छठे चरण के मतदान के दिन तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भारतीय जनता पार्टी की घाटल से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार, भारती घोष को केशपुर के एक मतदान केंद्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए उनपर हमला करने का आरोप लगाया था.

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के तहत 9 सीटों पर 19 मई को मतदान होना है. चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button