भारत

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनाया होली का त्योहार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में होली का त्योहार मनाया जहां उन्होंने नरसिंह भगवान शोभायात्रा में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा, “पर्व और त्योहार कैसे होने चाहिए ये शोभायात्राएं इसका उदाहरण तय करती है. पर्व और त्योहार भारत की प्राचीनता को प्रदर्शित करता है, भारत की समृद्धिशाली संस्कृति का प्रतीक है.”

साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया के माध्यम से देशवासियों को होली की बधाई दी. उन्होंने कहा, मैं सभी को होली की हार्दिक बधाई देता हूं, होली हमेशा इस बात की प्रेरणा देता है किसी प्रकार की घृणा, ईर्ष्या अपने मन में किसी के प्रति न रखें. इस त्योहार में न जाति भेद है न वर्ग भेद है. छोटे, बड़े, हर वर्ग के लोग इसके साथ जुड़ रहे हैं.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button