गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोविड पॉजिटिव पाए गए 4 विदेशी पर्यटक

पटना: बिहार के गया में कोरोना ने दस्तक दे दी है. गया में एक साथ चार विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिनकी पॉजिटिव होने की बात आरटीपीसीआर जांच होने के बाद सामने आई है. बता दें कि सभी को आइसोलेट कर दिया गया है.
सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के गया हवाईअड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच के बाद चार विदेशी नागरिकों, म्यांमार के तीन और बैंकॉक के एक व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है और उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है.
बिहार: गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 4 विदेशी पर्यटक कोविड पॉजिटिव पाए गए।
गया के सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह ने कहा, "एरयपोर्ट पर जांच के दौरान यह पॉज़िटिव पाए गए हैं, यह म्यांमार से और बैंकॉक से भारत आए हैं।" pic.twitter.com/jUKzIBrg8I
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 26, 2022
उन्होंने कहा, “चारों की स्थिति सामान्य है और उनका इलाज किया जा रहा है. सकारात्मक मामलों के बाद, कोविड का पता लगाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. मामले गंभीर नहीं हैं, हालांकि, बीमारी के प्रसार से बचने के लिए अधिकारी सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं.”
बता दें कि सभी विदेशी दलाई लामा के 29 से 31 दिसंबर तक होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोधगया आए थे.
जानकारी के मुताबिक यदि इसी तरह कोरोना पॉजिटिव मिलते रहे तो बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का टीचिंग कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है.पहले से ही संभावना जताई जा रही थी कि जिस तरह से कई दूसरे देशों में कोरोना तेजी से फैल रहा है. उससे हजारों विदेशियों के गया-बोधगया आने से इसका फैलाव हो सकता है. अब एक बार जब 4 पॉजिटिव मिले हैं, तो इसे लेकर अब अलर्ट कर दिया गया है.






Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.