ताज़ा खबरेंभारतविदेश

खार्किव में हुई गोलाबारी में गई भारतीय छात्र की जान, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

खार्किव में हुई गोलाबारी में गई भारतीय छात्र की जान, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध का खामियाजा अब भारत को भुगतना पड़ रहा है. जहां एक ओर यूक्रेन में फंसे छात्रों को सुरक्षित निकालने का प्रयास हो रहा है वहीं दूसरी तरफ खार्किव में हुई बमबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है. इस बात की पुष्टि विदेश मंत्रालय ने की है. इसके बाद से पूरे भारत में दुख का माहौल है

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि खार्किव में रूसी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि, वह मृत छात्र के परिवार से संपर्क में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खारकीव में जिस छात्र की जान गई है, उसका नाम नवीन शेखरप्पा था। वह कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था और फिलहाल यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा था। उसकी उम्र 21 साल बताई गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button