भारत

कलवरी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी वागीर भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए तैयार

महाराष्ट्र: प्रोजेक्ट 75 कलवरी क्लास की पांचवीं सबमरीन, वगीर जल्द ही नौसेना डॉकयार्ड मुंबई में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए तैयार है.

भारतीय नौसेना में आज कलवरी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी वागीर शामिल होने जा रही है. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार एक समारोह में पनडुब्बी वागीर को नौसेना के बेड़े में शामिल करेंगे. कलवरी श्रेणी की चार पनडुब्बियों को पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जा चुका है.

 

जानकारी के लिए बता दें कि पनडुब्बी वागीर को फ्रांस के मेसर्स नेवल ग्रुप की मदद से मुंबई के मझगांव डॉक में बनाया गया है. आधुनिक तकनीकी से स्वदेश में बनी ये पनडुब्बी रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम का परिचायक है. घातक हथियार और जासूसी तकनीकी से लैस वागीर 50 दिन तक पानी में रह सकती है और 50 फीट की गहराई तक जा सकती है.

Show More

One Comment

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button