महाराष्ट्र: प्रोजेक्ट 75 कलवरी क्लास की पांचवीं सबमरीन, वगीर जल्द ही नौसेना डॉकयार्ड मुंबई में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए तैयार है.
महाराष्ट्र: प्रोजेक्ट 75 कलवरी क्लास की पांचवीं सबमरीन, वगीर जल्द ही नौसेना डॉकयार्ड मुंबई में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए तैयार है। pic.twitter.com/zAmEPrLJRx
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) January 23, 2023
भारतीय नौसेना में आज कलवरी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी वागीर शामिल होने जा रही है. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार एक समारोह में पनडुब्बी वागीर को नौसेना के बेड़े में शामिल करेंगे. कलवरी श्रेणी की चार पनडुब्बियों को पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जा चुका है.
जानकारी के लिए बता दें कि पनडुब्बी वागीर को फ्रांस के मेसर्स नेवल ग्रुप की मदद से मुंबई के मझगांव डॉक में बनाया गया है. आधुनिक तकनीकी से स्वदेश में बनी ये पनडुब्बी रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम का परिचायक है. घातक हथियार और जासूसी तकनीकी से लैस वागीर 50 दिन तक पानी में रह सकती है और 50 फीट की गहराई तक जा सकती है.