ताज़ा खबरेंराजनीति

‘सरकार चलाने के लिए टैक्स लेना जरूरी, लोग मेहनत ज्यादा करें, अपनी कमाई बढ़ाए,’ पेट्रोल डीज़ल के दामों पर: बाबा रामदेव

‘सरकार चलाने के लिए टैक्स लेना जरूरी, लोग मेहनत ज्यादा करें, अपनी कमाई बढ़ाए,’ पेट्रोल डीज़ल के दामों पर: बाबा रामदेव

 

बुधवार को योग गुरू बाबा रामदेव ने बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दामों को लेकर कहा कि देश और सरकार चलाने के लिए टैक्स लेना पड़ता है। अब महंगाई बढ़ी है तो लोगों को अपनी कमाई भी बढ़ानी होगी। इसके लिए उन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मैं संन्यासी होकर 18 घंटे मेहनत करता हूं तो दूसरे लोगों को भी मेहनत करनी चाहिए।

दरअसल, बुधवार को हरियाणा के करनाल में बाबा रामदेव एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर बोलते हुए राजनीतिक लोगों पर निशाना साधा। साथ ही इसे ओछी राजनीति का परिणाम बताया। वहीं मीडिया द्वारा देश में बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दामों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अब सरकार व देश चलाने के लिए टैक्स भी वसूलना पड़ रहा है। महंगाई है तो लोगों को कुछ कमाई बढ़ानी होगी। मेहतन ज्यादा करनी पड़ेगी। मैं संन्यासी होते हुए 18-18 घंटे काम कर रहा हूं। दूसरे लोग भी मेहतन करेंगे तो कमाई होगी। महंगाई भी झेल लेंगे। देश की तरक्की होगी।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मी द्वारा पूछे गए कुछ सवालों पर भी बाबा रामदेव नाराज हुए। रामदेव ने पत्रकारों के सवाल पर चुप रहने की हिदायत देते हुए कहा कि- तुम्हारे (मीडिया के) प्रश्नों के उत्तर देने का कोई ठेका ले रखा है मैंने? कर ले क्या कर लेगा। चुप हो जा। आगे कुछ पूछेगा तो ठीक नहीं।

 

 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button