Hindi Newsportal

विश्व पर्यटन दिवस 2022 आज, जानिए, क्यों मनाया जाता है यह दिन और कब से हुई इसकी शुरुआत

फाइल फोटो: वर्ल्ड टूरिज्म डे
0 429

विश्व पर्यटन दिवस 2022 आज, जानिए, क्यों मनाया जाता है यह दिन और कब से हुई इसकी शुरुआत

 

दुनिया में हर साल 27 सितंबर को ‘विश्व पर्यटन दिवस ‘ के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देना है तथा जागरूकता फैलाना है। साथ ही यह भी बताना है कि टूरिज्म किस तरह से दुनियाभर में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को प्रभावित करता है। संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) ने इसकी शुरुआत की थी. विश्व पर्यटन दिवस के सेलिब्रेशन में कई देशों के टूरिज्‍म बोर्ड शामिल रहते हैं, जो अपने शहरों, राज्यों या देशों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आकर्षक ऑफर्स लॉन्च करते हैं.

कब हुई थी इसकी शुरुआत

संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) ने साल 1980 से इसकी शुरुआत की थी। इसकी तारीख को 27 सितंबर के रूप में चुना गया था क्योंकि 1970 में इसी दिन UNWTO को मान्यता दी गई थी। यह 27 सितंबर तारीख उस वर्षगांठ का प्रतीक है जब UNWTO के कानूनों को अपनाना वैश्विक पर्यटन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर माना गया था।

टूरिज्म सेक्टर की भागीदारी देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण साबित होती है. दो साल के कोरोना वायरस (Covid-19) के दौरान दुनियाभर का टूरिज्म सेक्टर चरमरा गया था और अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा था. उसके बाद अब धीरे-धीरे दुनियाभर के देशों ने टूरिज्म प्रतिबंधों को खोला है और फिर से पर्यटक एक देश से दूसरे देश और अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने के लिए निकल रहे हैं।

इंडोनेशिया कर रहा मेजबानी 

विश्व पर्यटन दिवस 2022 का मेजबान देश इंडोनेशिया है. इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जो अपनी शानदार हॉस्पिटेलिटी के लिए जाना जाता  है, यहां पर्यटन को इनकम का एक मुख्य सोर्स माना जाता है। इसके साथ ही बता दें कि इस साल विश्व पर्यटन दिवस 2022 की थीम “पर्यटन पर पुनर्विचार” है। यह इस पर पुनर्विचार करने का अवसर है कि कैसे पर्यटन क्षेत्र अधिक टिकाऊ, समावेशी और लचीला हो सकता है।