IPL2025

विराट-पडिक्कल की धमाकेदार जोड़ी, बेंगलुरु ने पंजाब को 7 विकेट से हराया

आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को उनके घरेलू मैदान पर सात विकेट से मात देकर एक अहम जीत दर्ज की। इस जीत के साथ बेंगलुरु ने न सिर्फ प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती हासिल की, बल्कि अवे मैचों में अपने 100 प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा।

कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 157 रन बनाए। टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट झटके और पंजाब को बड़े स्कोर से रोका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत दमदार रही। देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। पडिक्कल ने 61 रन बनाए, जबकि कोहली 73 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को 18.5 ओवर में ही जीत दिला दी।

इस जीत के बाद आरसीबी के 10 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब की टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है, जिसके भी 10 अंक हैं लेकिन नेट रनरेट में वह पीछे रह गई है।

आरसीबी का अगला मुकाबला 24 अप्रैल को बेंगलुरु में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा, जबकि पंजाब किंग्स 25 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button