NM वेरिफाइड

Verified: यमुना नदी में दिखा कालिया नाग? जानें इस वीडियो को सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यमुना नदी में कालिया नाग दिखाई दिया है. वीडियो में नदी के बीचों-बीच कई फनों वाले एक विशालकाय नाग को देखा जा सकता है. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “वृंदावन की नदी में दिखा कालिया नाग, मचा हड़कंप” यूजर ने यह वीडियो जनवरी 17, 2026 को पोस्ट किया है.

NM Verified

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि यह वीडियो AI-Generated है

यमुना नदी में कालिया नाग निकलने के दावे से वायरल हुए वीडियो की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड्स को गूगल पर सर्च किया. इस दौरान हमें किसी भी विश्वसनीय समाचार वेबसाइट पर ऐसी कोई खबर नहीं मिली. इसके अलावा हमने वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को खोजा. इस दौरान हमें Vrindavansfriend नामक इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड मिली जो जनवरी 17, 2026 को पोस्ट की गई थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vrindavansfriend (@vrindavansfriend)

इस वीडियो में यूजर ने यमुना नदी के उस हिस्से में खड़े होकर वीडियो बनाते हुए वायरल वीडियो के दावे को खारिज किया. युवक ने बताय कि इस तरह की कोई घटना यहां नहीं हुई है यह भ्रामक है. इसपर यकीन न करें.

वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें इसमें कई विसंगतियां नजर आती हैं. उदहारण के तौर पर वीडियो में सांप की हरकतें और पानी की लहरें प्राकृतिक नहीं लग रही हैं. इस तरह की विसंगतियां ज्यादतर एआई द्वारा निर्मित वीडियो में ही देखी जाती हैं.

कालिया नाग के दावे से वायरल हुए वीडियो को हमने AI डिटेक्शन टूल पर चेक किया. जहां इस टूल ने वीडियो के 99.9 प्रतिशत AI जेनरेटेड होने की सम्भावना जताई.

निष्कर्ष

अंत: हमने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो जिसमें दावा किया जा रहा था कि यमुना नदी में कालिया नाग देखा गया, यह पूरी तरह से गलत और भ्रामक है. इस वायरल वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button