मौसम

दिल्ली में ठंड के बीच बारिश की एंट्री, तापमान लुढ़का, ट्रैफिक पर भी असर

राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच आज दिल्ली में बारिश ने दस्तक दी है. सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई है और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इसके चलते तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी कमी देखने को मिली.

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना पहले ही जताई थी. वहीं दिल्ली में आज हुई बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अब भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं.

अब बात करें राजधानी दिल्ली की तो, बारिश के चलते राजधानी के कुछ इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही, वहीं दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों को भी हल्की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है. फिलहाल दिल्ली में AQI 213 है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button