ताज़ा खबरेंभारतराज्य

Mathura Crime News: कोर्ट केस विवाद में पति ने पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया, मथुरा में सनसनी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोवर्धन रोड स्थित सूर्यानगर कॉलोनी में कोर्ट केस के विवाद को लेकर हुए आपसी झगड़े के बाद एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। इस खौफनाक वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

कोर्ट केस खत्म करने का बना रहा था दबाव

पुलिस ने मृतकों की पहचान 27 वर्षीय मिथुन और उसकी 23 वर्षीय पत्नी पोखन के रूप में की है। मिथुन झांसी के छिवराबाड़ी इलाके का रहने वाला था, जबकि पोखन मध्य प्रदेश के दतिया जिले की रहने वाली थी। पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ने 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन बाद में दोनों के बीच मतभेद पैदा हो गए और वे अलग रहने लगे।

​पोखन पिछले कुछ दिनों से मथुरा में अपनी एक सहेली रागिनी के घर रह रही थी और वहीं एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। गुरुवार को मिथुन अपनी पत्नी की तलाश में मथुरा पहुंचा था।

​तैश में आकर वारदात को दिया अंजाम

​दोनों के बीच चल रहे एक अदालती मामले को लेकर बहस शुरू हो गई। मिथुन लगातार पोखन पर इस कानूनी विवाद को खत्म करने का दबाव बना रहा था, लेकिन पोखन ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात से गुस्साए मिथुन ने आव देखा न ताव और अपने पास रखी अवैध देसी पिस्टल निकालकर पोखन पर फायर झोंक दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत होने के बाद, मिथुन ने उसी हथियार से अपने सिर में भी गोली मार ली।

​घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और हाईवे थाना प्रभारी प्रशांत कपिल पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button