अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने लखनऊ के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। यह हाईवोल्टेज मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हो रहा है। टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। उन्होंने जानकारी दी कि टीम में आज एक बदलाव किया गया है – मोहित शर्मा की जगह दुष्मंता चमीरा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
इस मुकाबले में सबकी निगाहें एक बार फिर केएल राहुल पर टिकी हैं। लखनऊ के पूर्व कप्तान रहे राहुल से टीम को बड़ी उम्मीदें हैं और वे अपनी पुरानी टीम दिल्ली के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित करना चाहेंगे।
प्वॉइंट्स टेबल की बात करें तो दोनों टीमों के पास 10-10 अंक हैं। दिल्ली ने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जबकि लखनऊ ने 8 मैचों में हिस्सा लिया है। ऐसे में आज की जीत किसी भी टीम को टॉप-4 की दौड़ में बढ़त दिला सकती है।
संभावित टीमें:
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव/मयंक यादव, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, आयुष बदोनी।
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंता चमीरा, मुकेश कुमार, डोनोवन फरेरा।
फैंस को इस मैच में कड़ी टक्कर की उम्मीद है, और दोनों टीमें जीत हासिल कर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेंगी।





