‘टॉक्सिक’ पोस्टर लॉन्च: 100 दिनों की उलटी गिनती शुरू

कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच यश ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया और बताया कि रिलीज में अब केवल 100 दिन शेष हैं। इस फिल्म में यश के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।
यश द्वारा साझा किए गए पोस्टर में उनका बैक लुक दिखाया गया है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट को भी हाईलाइट किया गया है। एक्स पर पोस्टर शेयर करते हुए यश ने लिखा – “The Fairy Tale Unfolds in 100 Days”। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई।
The Fairy Tale unfolds in 100 days#Toxic #GeetuMohandas @KvnProductions @RaviBasrur #RajeevRavi #UjwalKulkarni #TPAbid #MohanBKere #SandeepSadashiva #PrashantDileepHardikar #KunalSharma #JJPerry @anbariv #MonsterMindCreations pic.twitter.com/ErtQMY3ZqP
— Yash (@TheNameIsYash) December 9, 2025
फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के एक ही दिन बाद संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को आएगी, जबकि ‘लव एंड वॉर’ 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी। ऐसे में दोनों बड़ी फिल्मों का आमना-सामना बॉक्स ऑफिस पर तय माना जा रहा है।
दोनों फिल्मों का बजट भारी है और उनकी स्टारकास्ट भी मजबूत। ‘टॉक्सिक’ में यश एक ग्रे-शेड, दमदार किरदार में नजर आने की उम्मीद है, जैसा कि उनके लुक से संकेत मिलता है। वहीं, ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
फैंस के लिए मार्च 2026 बॉक्स ऑफिस पर बड़े मुकाबले का समय साबित हो सकता है, जहां दो मेगा फिल्मों की भिड़ंत देखने को मिलेगी।





