विदेश

टोरंटो: भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने मांगी जनता से मदद

टोरंटो, 26 दिसंबर: कनाडा में एक और भारतीय की हत्या कर दी गई है. टोरंटो यूनिवर्सिटी के स्कारबोरो कैंपस के पास एक 20 वर्षीय भारतीय स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या की गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जनता से मदद मांगी है.

डॉक्टरेट के स्टूडेंट शिवांक अवस्थी को मंगलवार, 23 दिसंबर को बंदूक की गोली लगने के बाद घायल अवस्था में पाया गया था. पुलिस ने कहा कि यह इस साल टोरंटो का 41वां हत्याकांड है.

घटना का विवरण

पुलिस ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, “मंगलवार को, लगभग 3:34 बजे, पुलिस ने हाईलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड क्षेत्र में एक अज्ञात समस्या के लिए एक कॉल का जवाब दिया. अधिकारियों ने गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी. अधिकारियों ने बंदूक की गोली से घायल एक पुरुष पीड़ित को देखा. पीड़ित को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया.”

बयान में आगे कहा गया, “पुलिस के पहुंचने से पहले संदिग्ध लोग इलाके से भाग गए.”

पुलिस की अपील

इस हत्याकांड से संबंध में किसी तरह की जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को पुलिस से 416-808-7400 पर, क्राइम स्टॉपर्स से गुमनाम रूप से 416-222-TIPS (8477), या www.222tips.com पर संपर्क करने के लिए कहा गया है.

शिवांक अवस्थी की हत्या पर भारतीय दूतावास

भारतीय दूतावास ने शिवांक अवस्थी की “दुखद” मौत पर “गहरा दुख” व्यक्त किया. X पर एक बयान में, टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह शिवांक के परिवार को आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है. इसमें कहा गया है, ”हम टोरंटो यूनिवर्सिटी के स्कारबोरो कैंपस के पास एक घातक गोलीबारी की घटना में एक युवा भारतीय डॉक्टरेट स्टूडेंट शिवांक अवस्थी की दुखद मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं.”

इसमें कहा गया है, “वाणिज्य दूतावास इस कठिन समय के दौरान शोक में डूबे परिवार के संपर्क में है, और स्थानीय अधिकारियों के साथ अच्छे से कॉर्डिनेट करते हुए सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button