विजेता टीम इंडिया की राष्ट्रपति भवन में एंट्री, हरमनप्रीत ने सम्मान में भेंट की जर्सी

दिल्ली: विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को टीम की जर्सी भेंट की.
#WATCH | विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को टीम की जर्सी भेंट की। pic.twitter.com/MbW0XPBkfh
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 6, 2025
मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा, “…मेरा मानना है कि यह सिर्फ़ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ही नहीं, बल्कि हर भारतीयों की जीत है.”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को संबोधित करते हुए कहा, “मैं यहां चैंपियनों के बीच आकर बहुत खुश हूं. आप सबने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है. आप सबको बहुत-बहुत बधाई… दुनिया भर में भारतीय आपकी जीत का जश्न मना रहे हैं…आज, दुनिया भारत के साथ जश्न मना रही है… मैं कामना करती हूं कि आप सभी देश को गौरवान्वित करते रहें…”
#WATCH | दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को संबोधित करते हुए कहा, “मैं यहां चैंपियनों के बीच आकर बहुत खुश हूं। आप सबने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। आप सबको बहुत-बहुत बधाई…… https://t.co/amaqT5PIen pic.twitter.com/9lOi1mZze0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
इससे पहले, बुधवार को भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की थी. पीएम मोदी ने टीम को ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों के साथ एक लंबी बातचीत की थी. इस दौरान उप कप्तान ने साल 2017 में हुई मुलाकात को याद करते हुए बताया कि पीएम मोदी की बातों ने उन्हें मोटिवेट किया है. वह टीम के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं.
रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए. टीम के लिए शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रन की पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 गेंदों में इतने ही रन बनाए. विपक्षी टीम की ओर से अयाबोंगा खाका ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए.





