IPL2025

RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच महामुकाबला आज

आईपीएल 2025 का 22 मार्च से शुरू हो चुका है लेकिन असल मायने में आईपीएल का आगाज आज चैंनई के MA Chidambaram Stadium में होने वाला है क्योंकि आज शाम 7.30 बजे आईपीएल की दो नामचीन टीमें आपस में भिड़ने जा रही हैं. दरअसल आज चैंनई और आरसीबी का मुकाबला है. इस लीग में पहली बार हो जब यह दोनों टीमें आपस में भिड़ने जा रही हैं.

 

बता दें कि IPL 2025 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चैन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला है. और दोनों ही टीमें इस लीग में अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है. आईपीएल के पहले मुकाबले में आरसीबी ने केकेआर को हराया था वहीं सीएसके ने मुंबई को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की थी. वहीं आज होने वाले इस महामुकाबले में दोनों ही टीमें जीत का अभियान जारी रखना चाहेंगी. दोनों ही टीमें सक्षम है, एक ओर विराट के बल्लेबाजी का परचम है तो दूसरी ओर माही की चतुरई से हर कोई दंग है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर दोनों टीमों के बीच कैसा है रिकॉर्ड

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

आंकड़ों पर नजर डालें, तो चेन्नई और बेंगलुरु के बीच 33 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 21 बार CSK विनर रही है, जबकि 11 मैच में RCB की जीत हुई है. इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो चेन्नई का हाईएस्ट स्कोर 226 और बेंगलुरु का 218 हाईएस्ट स्कोर रहा है. वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो CSK का 82 और RCB का 70 रहा है.

 

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

RCB की संभावित प्लेइंग 11 में विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड और यश दयाल शामिल हो सकते हैं. जबकि स्वप्निल सिंह इम्पैक्ट प्लेयर होंगे.

 

CSK की संभावित प्लेइंग 11 में ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस और खलील अहमद शामिल हो सकते हैं। वहीं राहुल त्रिपाठी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button