RCB vs DC : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB और DC के बीच टेबल टॉपर बनने की जंग

IPL 2025 का 24वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा. ये दोनों ही टीम अभी पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में मौजूद हैं. दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच के बाद यह तय होगा कि आखिर कौनसी टीम टेबर के टॉप पर अपना कब्जा करती है.
इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुनिया के सबसे हाई स्कोरिंग ग्राउंड में से एक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. एक तरफ दिल्ली 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं RCB भी इतने ही अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है. एक तरफ दिल्ली जीत की हैट्रिक लगा चुकी है, वहीं बेंगलुरु भी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.
आरसीबी ने कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में जीत दर्ज की और एकमात्र हार उसे चिन्नास्वामी स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस के हाथों झेलनी पड़ी. वहीं विशाखापत्तनम और चेन्नई जैसी अलग अलग पिचों पर जीत दर्ज करके आई दिल्ली के खिलाफ आरसीबी को सावधान रहना होगा. हालांकि टीम के स्टार प्लेयर विराट के फॉर्म में आने से मेजबान टीम के हौसले बुलंद है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वस्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह और मोहित राठी.
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसी, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंता चामीरा, कुलदीप यादव.





