खेलताज़ा खबरें

T20 WorldCup 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किसे मिली जगह

नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड के बाद अब भारत ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. मंगलवार यानि, 30 अप्रैल को सीनियर चयन समिति ने आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया है.

टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, मो. सिराज.

 

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान

 

बता दें कि भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 05 जून, 2024 को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ करेगा, इसके बाद 09 जून, 2024 को उसी स्थान पर पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबला होगा. इसके बाद भारत क्रमशः 12 और 15 जून को यूएसए और कनाडा से खेलेगा.

 

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 – भारत के कार्यक्रम (ग्रुप ए मैच)

दिनांक

दिन मैच

जगह

05 जून 24 बुधवार भारत बनाम आयरलैंड नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क
09 जून 24

 

रविवार भारत बनाम पाकिस्तान

 

नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

 

12 जून 24

 

बुधवार

 

यूएसए बनाम भारत

 

नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

 

15 जून 24

 

शनिवार

 

भारत बनाम कनाडा

 

सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क और ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button