भारत

दिल्ली में तेज रफ्तार DTC बस ने दो लोगों को रौंदा, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मोनेस्ट्री इलाके में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीटीसी बस ने दो लोगों की बेरहमी से जान ले ली. सोमवार रात तकरीबन 10 बजे रिंग रोड पर डीटीसी बस ने दो लोगों को रौंदा, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

 

सोमवार रात करीब 10 बजे DTC बस रिंग रोड पर मोनेस्ट्री की तरफ से आर रही थी. तेज रफ्तार बस ने मोनेस्ट्री के पास लोहे के बहुत बड़े पोल को टक्कर मारी. वहीं, पोल के पास एक शख्स खड़ा था जो इसकी जद में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस हादसे में एक कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई.

 

इस हादसे में सिविल लाइंस पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल विक्टर जिनकी उम्र 27 थी, की मौत हो गई, जो कि नागालैंड के रहने वाले थे. वहीं, मरने वाले दूसरे व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि कांस्टेबल विक्टर पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे. डीटीसी बस का ड्राइवर पोल में टक्कर मारने के बाद बस को रोक देता तो दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल विक्टर की मौत नहीं होती. फिलहाल पुलिस ने आरोपी DTC ड्राइवर विनोद को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button