मनोरंजन

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने फिल्मों से लिया संन्यास, ‘जन नायकन’ होगी आखिरी फिल्म

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने लंबे समय तक एक्टिंग की दुनिया में राज करने के बाद अब फिल्मी करियर से संन्यास लेने का फैसला किया है। उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद इमोशनल हैं क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा स्टार को बड़े पर्दे पर आखिरी बार देखने का मौका मिलेगा। हाल ही में फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में विजय इमोशनल नजर आए और उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। फिल्मों के बाद वे अब राजनीति पर पूरा ध्यान देंगे।

विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ में उनके साथ कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। इसमें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन एच. विनोद ने किया है।

थलापति विजय ने इंडस्ट्री में कई सालों तक राज किया है और उन्हें कई सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी सबसे चर्चित और हिट फिल्मों में ‘लियो’ (615 करोड़), ‘गोट’ (460 करोड़), ‘बिगिल’ (304 करोड़), ‘वारिसु’ (303 करोड़) और ‘मर्सेल’ (257 करोड़) शामिल हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की और उन्हें साउथ इंडस्ट्री का सुपरस्टार बना दिया।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, तलपती विजय की कुल नेटवर्थ 474 करोड़ रुपये है। वे एक फिल्म के लिए लगभग 130 करोड़ से 200 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा, वे ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट में भी निवेश कर मोटी कमाई करते हैं।

विजय का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर फिल्म निर्देशक हैं और उनकी मां शोभा चंद्रशेखर प्ले बैक सिंगर हैं। उनके पिता ईसाई हैं और मां हिंदू। विजय की एक बहन विद्या है। उन्होंने 1999 में श्रीलंकाई तमिल महिला संगीता से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं – बेटा संजय और बेटी दिव्या।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button