IPL 2025: RCB के नए कप्तान बने रजत पाटिदार, कप्तान के नाम पर विराट कोहली ने कही बड़ी बात

इंडियन प्रीमियर लीग अब से कुछ ही दिन में शुरू होने वाला है. वहीं 13 फरवरी, गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फ्रेंचाइजी ने टीम के नए कप्तान की घोषणा कर दी है. फ्रेंचाइजी ने टीम की कमान बल्लेबाज रजत पाटिदार के हाथ में दी है. घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार खेल दिखाने वाले रजन के ऊपर पहली बार आईपीएल में यह जिम्मेदारी होगी कि वह टीम को ट्रॉफी दिलाएं.
लंबे वक्त के इंतजार के बाद आज RCB ने उनके नए कप्तान के नाम पर से पर्दा उठा दिया है. टीम ने 31 वर्षीय रजत पाटिदार को इस सीजन के लिए टीम का कप्तान बनाया है. टीम के कोट एंडी फ्लॉवर ने रजत पाटीदार को कैप सौंपते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी.
Welcome to your Raj, Ra-pa. 👑
The baton has been passed, and your name has made it to the history books.
It’s time for a new chapter! Let’s give the best fans in the world what they’ve been waiting for all these years. 🙌 #PlayBold #ನಮ್ಮRCB #RCBCaptain #Rajat #RajatPatidar… pic.twitter.com/AKwjM9bnsq
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) February 13, 2025
आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कोहली ने पाटीदार को शुभकामनाएं दी हैं. विराट कोहली ने कहा,”रजत, सबसे पहले मैं आपको बधाई देना चाहता हूं, शुभकामनाएं देना चाहता हूं और आपको बताना चाहता हूं कि जिस तरह से आप इस फ्रेंचाइजी में विकसित हुए हैं और जिस तरह से आपने प्रदर्शन किया है, आपने वास्तव में पूरे भारत में आरसीबी के सभी फैंस के दिलों में जगह बना ली है.”
𝐊𝐢𝐧𝐠 𝐊𝐨𝐡𝐥𝐢 𝐀𝐩𝐩𝐫𝐨𝐯𝐞𝐬! 💌
“Myself and the other team members will be right behind you, Rajat”: Virat Kohli
“The way you have grown in this franchise and the way you have performed, you’ve made a place in the hearts of all RCB fans. This is very well deserved.”… pic.twitter.com/dgjDLm8ZCN
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) February 13, 2025
कौन हैं रजत पाटीदार
मध्यप्रदेश से आने वाले रजत पाटीदार ने महज आठ साल की उम्र से क्रीकेट खेलना शुरू किया था. 30 अक्टूबर 2015-16 रणजी ट्रॉफी में अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया. 8 जनवरी 2017-18 जोनल टी20 लीम में मध्यप्रदेश के लिए अपना T20 डेब्यू किया. रजत पाटीदार ने 75 टी20 मुकाबले में 2463 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं.





