ताज़ा खबरें

राजस्थान: बारात में देर रात तक नाचता रहा दूल्हा, इंतजार कर रही दुल्हन ने किसी और से रचा ली शादी 

राजस्थान: बारात में देर रात तक नाचता रहा दूल्हा, इंतजार कर रही दुल्हन ने किसी और से रचा ली शादी 

राजस्थान के चूरू जिले में एक दूल्हे को अपनी बारात में दोस्तों के साथ देर रात तक नाचना महंगा पड़ गया। बारात में दोस्तों संग देर तक नाचने के कारण बारात मंडप में समय पर नहीं पहुंची। जिसके कारण दुल्हन और उसके परिजन नाराज हो गए और दुल्हन परिजनों ने दुल्हन की शादी किसी अन्य लड़के से कर दुल्हन को विदा भी कर दिया। इसके बाद सोमवार को दुल्हा सुनील और उसके रिश्तेदार राजगढ़ थाने पहुंचे।

दूल्हे पक्ष ने अब थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। यह पूरा मामला चूरू जिले के राजगढ़ तहसील के चेलाना गांव का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 15 मई को हरियाणा के सिवानी वार्ड संख्या 10 निवासी अनिल पुत्र महावीर बारात लेकर राजगढ के चेलाना बास मंजू के साथ शादी कर लेने पहुंचा था। लड़की वालों का कहना है कि सात फेरों की रस्म में ही जब इतनी लापरवाही रही तो फिर आगे ये लोग क्या रिश्ता निभा पायेंगे। बहरहाल जिसके बाद पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाकर मामला शांत करा दिया है।

बता दें कि बारात दुल्हन के घर पहुंचते ही करीब डेढ़ सौ से अधिक बराती गाजे बाजे और डीजे की धुन पर थिरकने लगे. जबकि करीब रात 9 बजे के करीब बारात दुल्हन के घर के लिए निकली थी, डीजे की धुन और शराब के नशे में शराबी ऐसे डूबे कि रात 2 बजे तक नाचते झूमते रहे. डीजे पर दूल्हे और उसके दोस्तों ने ऐसी हुड़दंग मचाई कि दुल्हन पक्ष के लोग की एक नहीं सुनी. ये सब देख दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हो गए. रात को दो बजे तक जब बारात घर नहीं पहुंची और ना ही विवाह की रस्में हो पाईं तो इस बात से दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हुए थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button