Hindi Newsportal

पंजाब से दिल्ली वापस लौटे तेजिंदर सिंह बग्गा, हाई कोर्ट ने ख़ारिज की पंजाब पुलिस की मांग

0 674

पंजाब से दिल्ली वापस लौटे तेजिंदर सिंह बग्गा, हाई कोर्ट ने ख़ारिज की पंजाब पुलिस की मांग

 

BJP नेता तेजिंदर सिंह बग्‍गा को अरेस्ट कर लिया गया है। पंजाब पुलिस ने बग्गा को दिल्ली से सुबह पौने नौ बजे अरेस्ट किया। बग्गा को पंजाब ले जाते समय दौरान कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस की टीम ने पंजाब पुलिस को रोका और बग्गा की गिरफ्तारी के संबध में काफी समय तक पूछताछ की। इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम भी कुरुक्षेत्र के थानेसर पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां बग्गा को रखा गया था।

 

 

पंजाब पुलिस के साथ-साथ तेजिंदर पाल सिंह बग्‍गा को थाने ले जाया गया। वहीं, अब दिल्‍ली पुलिस के एक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस बीच, पंजाब पुलिस कुरुक्षेत्र पुलिस के रवैये के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंची। हाई कोर्ट ने मामले पर हरियाणा सरकार से जवाब मांगा। हरियाणा ने कहा कि उसने पंजाब पुलिस को दिल्ली पुलिस के मैसेज के बाद रोका। हरियाणा सरकार मामले पर कल हपफनामा पेश करेगी। वहीं, हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस मांग को खारिज कर दिया है,जिसमें कहा गया कि मामले की सुनवाई तक बग्गा को हरियाणा पुलिस के पास ही रखा जाए , दिल्ली नहीं भेजा जाए।

पंजाब पुलिस द्वारा बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर उनकी वकील मोनिका अरोड़ा ने कई बड़ी बाते कही हैं। उन्होंने कहा कि बग्गा की गिरफ्तारी में पंजाब पुलिस की तरफ से किसी भी तरह से प्रोसीजर को फॉलो नहीं किया गया।  उन्होंने कहा कि कुछ हथियार बंद लोग घसीटते हुए बग्गा को ले गए यह क्लियर केस है अपहरण का। मोनिका ने कहा कि पुलिस के कुछ नियम होते हैं और लॉ का भी प्रोसीजर होता है। पुलिस गैरकानूनी काम नहीं कर सकती. मोनिका ने बताया कि बग्गा के पिता ने पुलिस प्रोटेक्शन की डिमांड की है।