ताज़ा खबरें

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज दाखिल करेंगे नामांकन

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज दाखिल करेंगे नामांकन

 

आज यानी सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के मुताबिक यशवंत सिन्हा के नामांकन के समय शरद पवार, राहुल गांधी और अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी शामिल होंगे। इसके साथ ही इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी नामांकन में मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन के लिए विपक्षी नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं।

बताया जा रहा है कि 24 जून को NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में सत्ता पक्ष ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया था। तो ऐसे में आज यशवंत सिन्हा के नामांकन में विपक्ष अपनी ताकत दिखाने की पूरी कोशिश करेगा। बता दें इस बीच टीआरएस पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रपति पद के विपक्ष समर्थित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) और टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव आज दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा के नामांकन में शामिल होंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button