भारत

18-19 मई को नॉर्वे दौरे पर पीएम मोदी, Nordic-Indian Summit में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 और 19 मई को आधिकारिक दौरे पर नॉर्वे जाएंगे। नॉर्वे सरकार ने इस यात्रा की पुष्टि की है। इस दौरान पीएम मोदी तीसरे नॉर्डिक-भारतीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसमें नॉर्वे के अलावा डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के नेता भी शामिल होंगे।

यह 1983 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नॉर्वे यात्रा होगी। दौरे के दौरान पीएम मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री Jonas Gahr Støre के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

दोनों नेता नॉर्वे-इंडिया बिजनेस एंड रिसर्च समिट में भारतीय और नॉर्वेजियन बिजनेस सेटअप से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा नॉर्वे के राजा भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे अधिक आबादी वाला देश है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, टेक्नोलॉजी, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत की अहम भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत, नॉर्वे और EFTA देशों के बीच 2024 में free trade agreement हुआ था, जो पिछले साल लागू हो चुका है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंध और मजबूत हुए हैं। इस दौरे को भारत और Nordic देशों के बीच बढ़ते सहयोग और global partnership के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button