ताज़ा खबरें

पटियाला में दो समुदायों के बीच भिडंत, पत्थरबाजी और फायरिंग की स्थिति

पटियाला में दो समुदायों के बीच भिडंत, पत्थरबाजी और फायरिंग की स्थिति

पंजाब के पटियाला में आज यानि शुक्रवार को जुलूस निकालने दो समुदायों के बीच झड़प हो गई।  हिंदू संगठन और सिख संगठन के बीच झड़प हुई। जिसके माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक SHO समेत 3 लोग घायल भी हो गये हैं।

 

 

दरअसल,  हिंदू संगठन मार्च निकालने की तैयारी में थे। इसी दौरान कुछ सिख संगठन इनका विरोध करने लगे। इस वजह से माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। पुलिस ने पहले लोगों को रोकने की काफी कोशिश की। इस रैली के दौरान कुछ लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इसके बाद हालात संभालने के लिए जिले के SSP ने हवाई फायरिंग की। फिलहाल यहां माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

पुलिस ने सिख संगठनों को प्रदर्शन करने और हिंदू संगठनों को मार्च निकालने से रोक दिया है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने एहतियातन पटियाला के काली माता मंदिर को ताला लगाकर बंद कर दिया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button