IPL 2022खेल

IPL 2022, Punjab vs Lucknow: पहली बार आपस में भिड़ेंगी पंजाब और लखनऊ की टीम, कौन होगा इस मुकाबले का विजेता ?

IPL 2022: आईपीएल में आज का मुकाबला पंजाब और लखनऊ के बीच खेला जाना है. आईपीएल 2022 लीग का यह 42वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

 

आईपीएल 2022 के 42वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स आमने सामने होंगी. यह मुकाबला पुणे में खेला जाएगा.

 

यह पहली बार है जब पंजाब और लखनऊ दोनों आमने सामने होंगी. IPL 2022 का यह रोमांचक मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. आज के मुकाबले में पंजाब की टीम अपनी पांचवीं जीत को हासिल करने के लिए मैदान में उतरेगी. वहीं लखनऊ जीत हासिल कर अंक तालिका में एक पायदान ऊपर जाने के ओर देखेगी.

 

कौन किसपर भारी

फिलहाल अंक तालिका में पंजाब की टीम अपने आठ मुकाबलों के बाद क्रमशः चार हार एवं चार जीत के साथ आठ अंक (-0.419) लेकर सातवें स्थान पर स्थित है. वहीं लखनऊ की टीम अपने आठ मुकाबलों में तीन हार एवं पांच जीत के साथ 10 अंक (+0.334) लेकर चौथे स्थान पर स्थित है.

 

बता दें कि दोनों ही टीम पहली बार एक दूसरे से भिडेंगी. एक ओर इस साल आईपीएल में डेब्यू करने वाली लखनऊ टीम है वहीं दूसरी ओर इस मुकाबले की सीनियर टीम पंजाब.

 

दोनों ही टीमों में हुनरबाज खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है. जो पल भर में ही मुकाबले का रुख बदल सकते हैं. पंजाब के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस वक्त अपनी लय में हैं पिछले मुकाबले में उनकी अर्धशतकिय पारी को सभी ने इंजॉय किया.

वहीं लखनऊ की टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का मनोबल उच्च स्तर पर है. बीते मुकाबले में राहुल ने शतक जड़ा था. ऐसे में टीम लखनऊ के बल्लेबाजों से भी फैंस को काफी उम्मीद रहेगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button