NM वेरिफाइड

फैक्ट चेक: वाराणसी में पीएम मोदी के रोड शो का यह वीडियो पुराना है, जाने पूरा सच

फैक्ट चेक: वाराणसी में पीएम मोदी के रोड शो का यह वीडियो पुराना है, जाने पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के रोड शो का एक वीडियो वायरल है। रोड शो के इस वीडियो में पीएम मोदी को सैकड़ों समर्थकों से घिरे हुए देखा जा सकता है। रोड शो में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए समर्थकों को ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाते हुए भी सुना जा सकता है।  

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में हाल ही एक रोड शो का आयोजन किया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसी वायरल वीडियो को हालिय दिनों का बताकर फेसबुक पर शेयर कर लिख गया है “मोदी जी का भौकाल, बाद में मत कहना EVM हैक थी“।  

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।  

 

दरअसल, देश में हुए पिछले कुछ चुनाव नतीजों के ट्रेंड की बात करें, तो आमतौर पर यह पाया गया है चुनाव में हारने वाली पार्टियां, EVM पर सवाल खड़े करती है। बता दें हाल ही यूपी समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं, जिनके नतीजे 10 मार्च को आने वाले हैं। इन्हीं विधानसभा चुनावों के सन्दर्भ में यह वीडियो शेयर किया जा रहा है।  

फैक्ट चेक  

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने पाया कि वायरल वीडियो पुराना है।  

 

पीएम मोदी के रोड शो का यह वीडियो हालिया दिनों का है या नहीं इस बात की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने पीएम मोदी द्वारा हाल ही वाराणसी में किए गए रोड शो की फुटेज खंगाली।  

 

इस दौरान हमें पीएम नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उनके द्वारा वाराणसी में हाल ही निकाले गए रोड शो का वीडियो मिला।  

यूट्यूब पर प्राप्त इस वीडियो को गौर से देखने पर हमने पाया कि वायरल वीडियो क्लिप, पीएम मोदी के इस हालिया रोड शो के वीडियो से मेल नहीं खाती है।   

 

इसलिए, वायरल वीडियो क्लिप की सटीक जानकारी के लिए हमने वीडियो को Invid टूल की सहायता से कुछ कीफ्रेम्स में बदला और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज टूल के माधयम से खोजना शुरू किया।  

 

जिसके बाद हमें New India Junction नामक ट्वीटर हैंडल द्वारा अप्रैल 25, 2019 को किए गए एक ट्वीट में वायरल वीडियो क्लिप प्राप्त हुई। 

 

 

 

उपरोक्त प्राप्त ट्वीट में वायरल वीडियो के साथ पोस्ट किए गए कैप्शन के मुताबिक यह वीडियो अप्रैल 25, 2019 का है। जब वाराणसी में पीएम मोदी ने KashiBoleNaMoNaMo नाम से एक रोड शो निकाला था।  

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमें पता चला कि पीएम मोदी के रोड शो का यह वायरल वीडियो पुराना है, जिसे हालिया दिनों का बताकर शेयर किया जा रहा है।  

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button