Hindi Newsportal

रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन पर देर रात रूस की एयर स्ट्राइक, सूमी में 3 बच्चों समेत मारे गए 22 लोग  

File photo (ANI)
0 627

यूक्रेन पर देर रात रूस की एयर स्ट्राइक, सूमी में 3 बच्चों समेत मारे गए 22 लोग  

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 14वां दिन है। इस दौरान रूस की यूक्रेन पर बमबारी का सिलसिला जारी है। यूक्रेन के सूमी शहर में 8 मार्च की देर रात को रूस के हवाई हमलों में 22 लोग मारे गए हैं।
यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। हालांकि रूसी हमलों के बाद लाखों लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है।

रूस के हवाई हमले में 22 लोगों की मौत

रूस द्वारा यूक्रेन पर हवाई हमले जारी है। द कीव इंडिपेंडेट के मुताबिक यूक्रेन के सूमी में देर रात को रूस के हवाई हमले किए गए जिसमें करीब 22 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है। मारे गए लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

 

 

 

रूसी हमलों के बीच यूक्रेन के युवा सांसद का बयान 
रूस के हमलों के बीच यूक्रेन के युवा सांसद शिवतोस्लाव युराश ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि ये क्रेमलिन (रूस) पर निर्भर करता है। अगर क्रेमलिन ने आक्रामकता जारी रखने का फैसला किया, तो हम लड़ाई जारी रखेंगे। हम अपने मौलिक अधिकारों को सुरक्षित रखना चाहते हैं जिनकी हमारे पूर्वजों ने रक्षा की।

 

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.