न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

दिल्ली सरकार की नई मुहीम, दिल्ली को गढ्डा मुक्त करने के लिए सड़कों पर उतरीं CM आतिशी, सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार ने दिल्ली की सड़को पर हो रहे गड्ढों को लेकर आज सुबह मुहीम जारी की. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विभिन्न जगहों में सड़कों की स्थिति का निरीक्षण किया. इस दौरान दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और AAP नेता मनीष सिसौदिया ने भी पटपड़गंज क्षेत्र में सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया… पूरी खबर पढ़ें
बिहार: बारिश से बाढ़ से बेहाल हुए लोग, पानी में बह गयी कई इमारतें, कई इलाकों में जलभराव जैसी बनी स्थिति

बिहार इन दिनों भारी बारिश का सामना कर रहा है, ऐसे में राज्य की लगभग सभी नदिया उफान पर हैं। इसके चलते बिहार बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। वहीं बिहार से सटे नेपाल में भी बीते तीन दिनों से भारी बारिश हो रही। इसके चलते नेपाल ने अपना रिकॉर्ड पानी शनिवार को बिहार की कोसी और गंडक नदी में भेज दिया। ऐसे में बिहार में भयंकर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है… पूरी खबर पढ़ें
बॉलिवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

दादा साहब फाल्के चयन निर्णायक मंडल ने बॉलिवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कार देने का निर्णय लिया है. मिथुन जिन्हें बॉलिवुड का पहला डिस्को डांसर कहा जाता है, उन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया है. इस उपलब्धी पर आज केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ऐलान पर ट्विट कर उनको इस पुरस्कार के लिए बधाई दी… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: इजराइल में जमीन पर लेटे हुए लोगों की यह तस्वीर हालिया दिनों की, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पोस्ट में एक तस्वीर तेजी से शेयर की जा रही है। तस्वीर में कुछ लोग एक सड़क पर अपना सिर बचाते हुए जमीन पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह इजराइल के शहर तेल अवीव की है, जहां हिज्बुल्लाह के इजरायल पर मिसाइल हमले के बाद यह नज़ारा देखा गया… पूरी खबर पढ़ें





