न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

सेना का आतंक के खिलाफ एक्शन मोड, एक और आतंकी का घर ध्वस्त

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने अपना ऑपरेशन तेज कर दिया है. सुरक्षा बलों ने पुलवामा में सक्रिय आतंकवादियों के घरों को तोड़ दिया है. हाल ही में सुरक्षा बलों ने घाटी में सक्रिय दो और आतंकियों के घरों को भी ध्वस्त कर दिया… पूरी खबर पढ़ें
‘भारत-पाक के बीच वर्षों से चल रही लड़ाई’: दोनों देशों के बीच तनाव पर बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इस “बहुत ही बुरा हमला” बताया. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव रहा है, खासकर कश्मीर को लेकर, लेकिन उन्हें भरोसा है कि दोनों देश इस स्थिति का हल निकाल लेंगे. ट्रंप ने कहा कि वह दोनों नेताओं को जानते हैं और अमेरिका भारत को आतंकवाद के खिलाफ समर्थन देता रहेगा… पूरी खबर पढ़ें
केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, अमित शाह ने कहा राज्य से पाकिस्तानी लोगों को जल्द वापस भेजें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने का निर्देश दिया. अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उठाया गया है… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: पाकिस्तानी राजनयिकों का भारत छोड़ने का वीडियो भ्रामक दावे के साथ हो रहा वायरल

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाया है. जिसके चलते भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच कड़े और निर्णायक कदम उठाए हैं. इनमें से एक है भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश. इस आदेश के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है… पूरी खबर पढ़ें





