ताज़ा खबरें

New York Shooting Update: ब्रुकलिन के सबवे स्टेशन पर गोलीबारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

New York Shooting Update: ब्रुकलिन के सबवे स्टेशन पर गोलीबारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन के 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर हुई भयावह गोलीबारी में अमेरिकी पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को अमेरिकी मीडिया ने इस बात की जानकारी दी। इससे पहले पुलिस की ओर से आरोपी हमलावर का नाम और तस्वीर जारी किया गया था।

बता दें बीते मंगलवार को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन में एक नकाबपोश ने धुंआधार फायरिंग की थी, जिसमें 29 लोग घायल हो गए थे। हमलावर ने 33 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें 10 लोगों को गोलियां लगी थीं। बाकी भगदड़ या बम की वजह से जख्मी हुए। करीब 24 घंटे की मशक्कत के बाद संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदिग्ध आरोपी की पहचान 62 वर्षीय फ्रैंक जेम्स तौर पर की गई।

The New York Times की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी मेट्रो स्टेशन में कंस्ट्रक्शन वर्कर के कपड़ों में आया था। जांच एजेंसियों ने हमलावर का हुलीया जारी किया था। इसके बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर पोस्ट की, जिसके बाद करीब 24 घंटे में संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तारी की घोषणा के बाद मेयर एरिक एडम्स ने ट्वीट किया, 30 घंटे से भी कम समय में हमने उसे पकड़ लिया है। NYPD, संघीय और राज्य के भागीदारों, उत्तरदाताओं और हर दिन न्यू यॉर्कर्स के लिए धन्यवाद. हम शूटर को न्याय के कटघरे में ले आए।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button