Hindi Newsportal

रणबीर आलिया की आज होगी शादी, मां बोनी कपूर ने की पुष्टि

0 303

रणबीर आलिया की आज होगी शादी, मां बोनी कपूर ने की पुष्टि

तमाम अफवाहों और अटकलों के बाद, आखिरकार बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने कंफर्म कर दिया है कि शादी 14 अप्रैल को होगी।  दोनों आज 2 से 3 बजे शादी कर सकते हैं। पंजाबी रीति- रिवाज से होने वाली इस शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आज सुबह दोनों की पहले हल्दी सेरेमनी हुई है। बीते दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी पूरी हुई थी।

 

जानकारी के मुताबिक जिस बिल्डिंग में रणबीर आलिया की शादी होने वाली हैं, उसमें किसी मीडिया कर्मी को जाने की अनुमति नहीं है। साथ ही बताया जा रहा है कि दोनों स्टार्स की शादी की थीम पेस्टल रखी गयी है। शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां रंग जमाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि साल की सबसे बड़ी शादी में आमिर खान, अर्जुन कपूर, संजय लीला भंसाली और शाहरूख खान समेत कई लोग शरीक होने वाले हैं।