मणिपुर: विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए बीरेन सिंह, लगातार दूसरी बार सीएम बने बीरेन
भाजपा विधायक दल की बैठक में एक बार फिर एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया। यह लगातार दूसरी बार होगा जब बीरेन सिंह राज्य के सीएम के तौर पर पदभार संभालेंगे। रविवार को मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू की मौजूदगी में बीरेन सिंह के नाम पर मोहर लगाई गई है। बीरेन सिंह जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
🔲 मणिपुर: राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को इंफाल में मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। pic.twitter.com/Uk89mLBE4c
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) March 20, 2022
बीरेन सिंह के नाम के एलान के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह सभी की सर्वसम्मति से लिया गया एक अच्छा निर्णय है। यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो जो आगे विकास करेगी क्योंकि केंद्र सरकार अब पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान देती है।