मनोरंजन

मुंबई पुलिस ने वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर अभिनेता एजाज खान को भेजा नोटिस, NCW ने भी तलब किया

मुंबई की अंबोली पुलिस ने वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ में अश्लील कंटेंट की स्ट्रीमिंग को लेकर अभिनेता एजाज खान और उल्लू ऐप के मालिक को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने दोनों को जांच अधिकारी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर की गई, जिसमें शो के कंटेंट को आपत्तिजनक बताया गया था। शिकायत के आधार पर एजाज खान, शो के निर्माता राजकुमार पांडे और उल्लू ऐप से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस पहले ही उल्लू ऐप के एक मैनेजर का बयान दर्ज कर चुकी है। शो के वायरल वीडियो में एजाज खान को कंटेस्टेंट्स, विशेषकर महिलाओं को जबरन इंटीमेट सीन करने के लिए कहते देखा गया, जबकि कई प्रतिभागी असहज नजर आए।

1 मई को महाराष्ट्र बीजेपी की एमएलसी चित्रा वाघ ने शो पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उन्होंने शो को अश्लील बताते हुए कहा कि इसकी सामग्री समाज, खासकर बच्चों के लिए बेहद हानिकारक है। साथ ही उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से ऐसे मोबाइल ऐप्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विवाद बढ़ने पर उल्लू ऐप ने शो के सभी एपिसोड्स अपनी वेबसाइट और ऐप से हटा लिए हैं। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए एजाज खान और उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को समन जारी किया है। आयोग ने दोनों को 9 मई को पेश होने का आदेश दिया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button